पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 केंद्रों पर अनुपस्थित मिले बीएलओ, कार्रवाई की अनुशंसा

12 केंद्रों पर अनुपस्थित मिले बीएलओ, कार्रवाई की अनुशंसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12 केंद्रों पर अनुपस्थित मिले बीएलओ, कार्रवाई की अनुशंसा

मेदिनीनगर | विशेषमतदाता पुनरीक्षण के अंतिम दिन शहर के 12 मतदान केंद्रों पर बीएलओ औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। जिनके खिलाफ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त केएन झा को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इस संबंध में सदर सीओ जेके मिश्रा ने बताया कि रविवार को अंतिम समय मुकर्रर किया गया था। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ को उपस्थित रहना अनिर्वाय था। किंतु 12 मतदान केंद्र पर बीएलओ निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 115 कन्या मवि रेड़मा में गीता कुमारी, 120 121 जिला नियोजनालय रेड़मा में गोविंद तिवारी उपेंद्र पाठक, 46 रविदास भवन में राधिका देवी, 47 मध्य विद्यालय बेलवाटिका में सबिता कुमारी मतदान केंद्र संख्या 48 मध्य विद्यालय बेलवाटिका में केवलपति कुमारी निरीक्षण के दौरान केंद्र पर अनुपस्थित पाए गए।