रक्तदान करने वाले सम्मानित
मेदिनीनगर | रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन आईएमए हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि डीएसपी पीआर बरवार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। इस काम में सहयोग करने वाले लोगों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। सोसाइटी के सचिव डॉ आरपी सिंहा ने कहा कि रक्तदान करने वाले लोगों के रक्त से कई जीवन बचाए गए हैं। ऐसे में उन्हें सम्मानित करना उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करना है। मौके पर सदर सीओ झुनू मिश्रा ने कहा कि रक्तदान करना महान कार्य है। इस कार्य में जिन लोगों समूहों ने सहयोग किया है वह प्रेरणादायी है। सोसाइटी के परियोजना निदेशक दुर्गा जोहरी ने कहा कि रक्त दान करने वालों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अच्छा अवसर है। उन्होंने साल भर के दौरान स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले लोगों को बधाई दी। मौके पर रक्तदान करने वाले लोगों संस्थाओं को प्रमाण पत्र मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
फोटो : 7 8