पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ाई शुरू कराने के लिए सीएम से मिलने का निर्णय

पढ़ाई शुरू कराने के लिए सीएम से मिलने का निर्णय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | अनुसूचितजाति-जनजाति छात्र संंघर्ष मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय बारालोटा में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। बैठक में योध सिंह नमाधारी महिला कॉलेज में एमए, बीएड की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला कॉलेज में एमए की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल 20 फरवरी को मुख्यमंत्री से मिलकर एक ज्ञापन सौंपेगा। जबतक महिला कॉलेज में एमए की पढ़ाई शुरू नहीं हो जाती है। तब तक छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा।



बैठक में मुकेश कुमार, दीपक राम, विजय कुमार, संतोष कुमार, अनिल राम, रामपुकार राम, विनय राम, चंदन कुमार शामिल थे।