पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेंडर हर्ट इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन

टेंडर हर्ट इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेंडर हर्ट इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन

मेदिनीनगर | नावाटोलीस्थित टेंडर हर्ट इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयेाजन किया गया। सीआरपीएफ 134 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी सुधांशु शेखर ने डीएसपी पीआर बरवार सहित अन्य अतिथियों के साथ मिलकर कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया। मां शारदे की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मौके पर अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के साथ ही इस तरह की गतिविधियां भी बच्चे के लिए उतना ही जरूरी है। इससे बच्चों का मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, नृत्य और लघु नाटिका प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये विभिन्न तरह की पेंटिंग्स के लिए उन्हें पुरस्कृत किया।





कार्यक्रम का संचालन सारिका और ऋचा ने किया। इस अवसर पर राहुल तुलस्यान, असफर रब्बानी, सनानउल्लाह, सिद्दीकी , प्राचार्य मीना प्रसादतान्या, आशिया, रूपाली, सिमरन, नीतू, खुशबू आदि मौजूद थे।



फोटो : 10 11