- Hindi News
- प्रतियोगिता में बच्चों को मिलता है प्रतिभा दिखाने का मौका : डीईओ
प्रतियोगिता में बच्चों को मिलता है प्रतिभा दिखाने का मौका : डीईओ
जवाहरनवोदय विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगतिा का आयेाजन किया गया। डीईओ रतन कुमार महावर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके छात्रों के लिए शिक्षा के अलावा भी अन्य प्रतिभाओं को दिखाने का मौका प्रदान करते हैं।
इतने सारे बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर यह साबित किया है कि उनकी रुचि ऐसे कार्यक्रमों में भी है। प्राचार्य जीके मिश्र ने कहा कि उनका आयोजन सफल रहा, इस बात की उन्हें खुशी है।
दो समूह में कराये गये इस प्रतियोगिता मेें करीब 30 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इसमें जज के रूप में मुनमुन चक्रवर्ती, युवा श्रीवास्तव तथा सरोज जैन मौजूद थे। इनके अलावा इस अवसर पर दिलीप श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह, एके महतो, रश्मी राय, माधुरी कुजूर मनेाज तिवारी आदि मौजूद थे।
शिवम और अक्षय रहे प्रथम
चित्रांकन के इस प्रतियोगिता में वर्ग 6 से 8 समूह में शिवम सिंह और वर्ग 9 से 10 के समूह में अक्षय कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इनके अलावा वर्ग 6 से 8 समूह में आनंद, अर्पणा, प्रशांत चंचला को क्रमश: द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। जबकि वर्ग 9 से 10 के समूह में शांडिल्य सिंह को द्वितीय, सोनाली को तृतीय तथा फरहान अदीब को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। 10 फरवरी को विजेता बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
ज्वाहर नवोदय विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राएं।