- Hindi News
- मंत्री के आवास पर दिया धरना : मेदिनीनगर| विभिन्नमांगों को
मंत्री के आवास पर दिया धरना : मेदिनीनगर| विभिन्नमांगों को
मंत्री के आवास पर दिया धरना : मेदिनीनगर| विभिन्नमांगों को लेकर शनिवार को डालटनगंज विस क्षेत्र के पारा शिक्षकों ने शनिवार को जुलूस निकाला। इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी के आवास पर धरना दिया।
अपनी मांग के समर्थन में पारा शिक्षकों का मोटरसाइकिल जुलूस जिला स्कूल से निकलकर छहमुहान से होते हुए साहित्य समाज चोक, जेलहाता के रास्ते कचहरी, रेड़ता होते हुए मंत्री के आवास तक पहुंचा। जहां सदर, चैनपुर, भंडरिया और रामगढ़ प्रखंड के पारा शिक्षकों ने मंत्री के आवास पर धरना दिया। धरना कार्यक्रम में पदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी सहित प्रदेश जिला के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। जहां पारा शिक्षक नेताओं ने सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। उनकी मांगों में मानदेय प्रशिक्षित को 18,000 तथा अप्रशिक्षित को 17,000 करने के साथ ही हड़ताल अवधि का मानदेय क्षतिपूर्ति करने की मांग की गयी है। अन्य मांगों में प्रशिक्षित को प्राथमिक शिक्षक तथा अप्रशिक्षित को सेवा शर्त नियमावली बनाकर बेहतर सुविधा देने और सामुदायिक सेवा सत्र नियमावली में संशोधन कर लागू करने की बातें शामिल है। धरना में सुरेंद्र पांडेय, सत्यनारायण पांडेय, पिंकू तिवारी, राजेश नंदन सिंह, सागर पांडेय, गिरवर प्रजापति, बलजीत सिंह, अनुज दुबे, अमलेश चौरसिया, राजीव शुक्ला, ज्योति प्रकाश, सुनील पांडेय, जयप्रकाश, उमेश साहू, मिथलेश, विजय यादव, अरविंद , रंजीत, शैलेश कौशल आदि शामिल थे।
मंत्री ने भेजा अनुशंसा पत्र : ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी ने अपने आवास पर धरना दे रहे पारा शिक्षकों के समर्थन में अनुशंसा पत्र प्रेषित किया है। जिसमें कहा गया है कि पांच सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर पारा शिक्षकों के लिए 10 हजार न्यूनतम मानदेय और सात वर्षों की सेवा पूरा कर लेने वाले को स्थायी करने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए वित्तीय व्यवस्था के लिए सरकार वित्त मंत्री से भी आग्रह करे।