जेजेएस कॉलेज जीबी की होगी जांच
जामताड़ा | जनजातीयसंध्या इंटर महाविद्यालय मिहिजाम के शासी निकाय की जांच उपायुक्त जामताड़ा के स्तर से की जाएगी। इस संबंध में झारखंड अद्यिविद्य परिषद रांची के सचिव मोहन चांद मुकिम ने उपायुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि महाविद्यालय के शासी निकाय की बैठक के संबंध में डॉ सूरज मंडल (दानदाता सदस्य) द्वारा आरोप लगाया गया है कि शासी निकाय के अध्यक्ष का पद विवादास्पद है। इसलिए मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन परिषद को उपलब्ध कराने की मांग की गई है। वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय शासी निकाय अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा द्वारा शासी निकाय की बैठक 10 फरवरी को बुलायी गई है। यह बैठक शासी निकाय में आवश्यक संसोधन (सचिव पद) के लिए आहुत की गई है। इस बैठक में सूरज मंडल को भी आमंत्रित किया गया है।