पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से टकराकर युवक की मौत

ट्रेन से टकराकर युवक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हावड़ा-नईदिल्ली मेन रेलवे लाइन पर चित्तरंजन और रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच कानगोई के पास बाइक लेकर ट्रैक पार कर रहे एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना सोमवार शाम करीब साढे पांच बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद डाउन अप रेलवे लाइन के इर्द गिर्द सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक और ट्रेन की भिंड़त की आवाज इतनी तेज थी सभी लोग अपने अपने घरों से निकल कर ट्रैक की ओर भागे। घटना में बाइक काफी दूर छिटक कर जा गिरा। और युवक का शरीर कई भागों में बिखर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अप एवं डाउन रेलवे लाइन पर घटना के वक्त एक साथ दो ट्रेनें आस पास गुजरी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है।