- Hindi News
- झारखंड को सजाने संवारने का है चुनाव : हेमंत सोरेन
झारखंड को सजाने संवारने का है चुनाव : हेमंत सोरेन
देश की सत्ता व्यापारियों के हाथ, झारखंड में कब्जा जमाने की है फिराक
कुंडहित. आजदेश की सत्ता व्यापारियों के हाथ में है और झारखंड पर भी कब्जा जमाना चाह रही है। ताकि यहां की खनिज संपदा को आसानी से लूटा जा सकें। इन व्यापारियों का मुख्य सरगना दिल्ली में बैठा है और व्यापारी झारखंड की खाक छान रहे हैं। यह बात झारखंड की जनता समझ चुकी है और विधानसभा चुनाव में ऐसे सफेदपोश लुटेरों को मुंहतोड़ जवाब देगी। ये बातें सीएम हेमंत ने कही। शनिवार को बागडेहरी फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग हुए 14 वर्ष बीत गया और 10 वर्षों तक भाजपा ने शासन किया है। विकास का कोई काम भाजपा ने नहीं किया है। 10 वर्ष बनाम 14 माह की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 14 माह में जो काम उनके द्वारा किया गया है उतना कार्य किसी पूर्व के सीएम ने नहीं किया है। हेमंत ने कहा कि भाजपा को जिताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस ने झारखंड में पूरी ताकत झोंक दी है। झारखंड की आधी आबादी महिलाओं का है। महिलाएं हर वर्ष पलायन करती है। इसलिए राज्य की महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। ताकि महिलाओं को कामकाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। सिपाही के 15 हजार और 3 हजार वन विभाग में नियुक्ति निकालने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को नौकरी मिलेगी। भाजपा के लोग एसपीटी सीएनटी एक्ट को खत्म करना चाह रहे हैं। ताकि यहां के जमीन का अधिग्रहण कर कॉरपोरेट घराने के लोगों को उद्योग बैठाने दिया जाय। यहां के गरीबों का जमीन केंद्र सरकार छीनना चाहती है। कहा कि महात्मा गांधी को पूरी दुनिया के लोग सम्मान करती है और केंद्र सरकार उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को सम्मानित कर रही है। यहां के वीर सपूत सिदो कान्हो, चांद भैरव का भी अपमान करने में ये लोग लगे हुए हैं। कहा कि पहले यहां के बीपीएल परिवार को पेंशन मिलता था अब 65 वर्ष के प्रत्येक व्यक्ति को पेंशन दिया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि सात हजार करोड़ रुपया गरीब के खाते में जमा किया जाएगा। लेकिन गरीब के खाते में पैसा जमा नहीं किया गया है। गुजरात के गौतम अदानी को 6 हजार 20 करोड़ रुपया विदेश में काेल ब्लॉक आवंटन के लिए दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरपोरेट घराना का आईना है और अमित साह घूमघूम कर दलाली क