पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रिकूट पर्वत की चढ़ाई वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पधारें एरिया आठ

त्रिकूट पर्वत की चढ़ाई वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पधारें एरिया आठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरआप जम्मू कश्मीर गए बिना माता वैष्णो देवी का दर्शन त्रिकूट पर्वत पर चढ़ाई के बाद करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। चित्तरंजन स्थित एरिया 8 दुर्गापूजा समिति इस वर्ष माता वैष्णो के त्रिकुट पर्वत पर आसिन गर्भ गृह को अपने मंडप में रूपांतरित कर रही है।

समिति के संयोजक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मिहिजाम के रूपाली डेकोरेटर ने हमारे थीम का चित्रण उकेरने का जिम्मा उठाया है। करीब 70 फीट उंचे पहाड़ पर माता को विराजित किया जा रहा है। माता का स्वरूप इस बार प्राचीन खुदाई में मिली कांसे की प्रतिमा के तर्ज पर रखा गया है।

एकबार में 15 लोग ही दर्शन कर सकेंगे|मंडप कोसंवारने में लगभग साढ़े पांच हजार बांस लगाए जा रहे हैं। एक बार में पर्वत पर 15 लोग ही दर्शन कर सकेंगे। पूजा में 3 लाख रुपए खर्च किए जाने हैं। इससे पहले इस थीम को तैयार करने के लिए इलाके के लोगाें से भी सहयोग और परामर्श देने की अपील के साथ पर्चा बंटवाया गया था। क्षेत्र के पूजा आयोजकों में यहां की कलाकृति सर्वश्रेष्ठ पूजा आयोजन के दौड़ में शामिल हो गई है। पहाड़ पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दुर्गापुर से निजी तौर पर सुरक्षा जवानों को तैनात किया जाएगा।

विभिन्नतरह के कार्यक्रमों का होगा आयोजन|इसके अलावाभीड़ का ध्यान आकर्षित करने के लिए महालया को चित्रकला प्रतियोगिता, महाचतुर्थी को रक्त दान शिविर, महापंचमी को मंडप का उद्घाटन, महाष्टमी को सांस्कृतिक कार्यक्रम, सप्तमी को दरिद्र भोज और गरीबों में वस्त्र वितरण, अष्टमी को भोग वितरण, नवमी को ढाकी डांस सबसे अहम और महत्वपूर्ण दशमी को माता के वरण के बाद महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रातियोगिता के बाद रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन क्षेत्र में पहली बार होने जा रहा है। जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके बाद प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। इसके अलावा 10 अक्टूबर को विजया सम्मेलन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।