पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी सहयोग राशि

कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी सहयोग राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर पीड़ितों के लिए इकट्ठा किया धन

भास्करन्यूज| जामताड़ा/मिहिजाम/करमाटांड़

भाजपानगर इकाई ने जम्मू कश्मीर में बाढ से हुई त्रासदी से उबरने के लिए सहयोग राशि जुटाने का कार्य किया। बुधवार को नगर अध्यक्ष महावीर सरावगी के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर में घूम कर लोगों से सहयोग राशि जमा की। इस संदर्भ में नगर अध्यक्ष ने बताया कि बाढ पीड़ितों की सहायता के लिए राशि जमा कर प्रधानमंत्री राहत कोष में राशि भेजा जा रहा है। मौके पर झिमली मजूमदार, बबीता झा, संटू सिंह, संतन मिश्रा, बिरेंद्र मंडल, राजा सिंह, सोमनाथ सिंह, सतेंद्र राउत, नरेश बर्मन, राजू मंडल, पार्थो बाउरी सहित अन्य उपस्थित थे।

मिहिजाममें भी मांगी आर्थिक मदद|जम्मू कश्मीरमें आई भीषण बाढ़ में कश्मीरी लोगों की सहायता के लिए भाजपा मिहिजाम नगर इकाई ने बुधवार को शहर के लोगों से आर्थिक मदद मांगा और राशि संग्रह किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष पवन वर्मा ने किया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी सोमनाथ सिंह ने बताया कि मिहिजाम से कुल 11 हजार 25 रुपया का संग्रह किया गया है। गुरुवार को जिला में अन्य प्रखंडों से संग्रह किए गये राशि को इकट्ठा कर इलाहाबाद बैंक से ड्राफ्ट बना कर प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा। इस दौरान पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेश राय, भाजयुमो नगर अध्यक्ष लोकेश नाथ महतो, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती सिन्हा, नगर महामंत्री पवन यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष वाहिद खान, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास, सुभाष साव, विनीत यादव, अजीत पासवान, मनीष दुबे, लक्ष्मण प्रसाद, गणेश पासवान, दुलाल राय, जाफर खान, सुभम साव आदि मौजूद थे।

करमाटांड़में किया भिक्षाटन|वहीं करमाटांड़में जम्मू कश्मीर के बाढ पीड़ितों की सहायता के लिए बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में भिक्षाटन किया। प्रखंड अध्यक्ष किंकर पंडित के अध्यक्षता किए गए भिक्षाटन में लोगों से सहयोग राशि प्राप्त किया गया। मौके पर पप्पू मंडल, बलराम मंडल, श्यामसुंदर मंडल, अमृत मंडल, अजीत मंडल, धनंजय मंडल, नारायण मंडल आदि उपस्थित थे।

करमाटांड़ में राशि संग्रह करते भाजपा कार्यकर्ता।