पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकारी अध्यक्ष बनीं बेबी

कार्यकारी अध्यक्ष बनीं बेबी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|मिहिजाम निवासीबेबी पासवान को जामताड़ा जिला महिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आभा सिन्हा द्वारा किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बेबी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए कहा है कि इनके कार्यकाल में महिला कांग्रेस कमेटी और अधिक सशक्त होगी। कहा है कि नव मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष अपने कर्तव्य का निर्वाहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेगी और कांग्रेस की नीति एवं सिद्धांत को गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। कहा गया है कि बेबी अपने कार्यकाल में महिला संगठन से अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बेबी पासवान ने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद भरोसा के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे हर हाल में पूरी करेंगे।