गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
मिहिजाम|छेड़छाड़ केआरोपी की गिरफ्तारी के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल महिला पुलिस बल द्वारा बुधवार को मिहिजाम थाना क्षेत्र के बरजोरा गांव में छापेमारी किया गया। हालांकि पुलिस की छापेमारी में आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगी। जानकारी के अनुसार मिहिजाम थाना क्षेत्र के बरजोरा गांव निवासी राजकुमार पंडित के खिलाफ आसनसोल थाना में कांड संख्या 132/14 दर्ज है। यह प्राथमिकी गत 24 जून को दर्ज कराया गया है। गौरतलब है कि आरोपी राज कुमार पंडित के खिलाफ इससे पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। बताया जाता है कि झारखंड के बोकारो थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 में भी फर्जी तरीके से एसटीएम इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नामक एक नन बैंकिंग कंपनी का निदेशक बन कर लोगों से लाखों रुपये का चुना लगाने का भी आरोप दर्ज है। पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है। छापेमारी में बंगाल पुलिस को मिहिजाम पुलिस का पूर्ण सहयोग रहा।