पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिहिजाम में भी दिखा असर

मिहिजाम में भी दिखा असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिहिजाम | मेलरोंके चक्का जाम का सोमवार को क्षेत्र में असर देखा गया। अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर मेलरों का रेल रोको आंदोलन से खासकर रेलवे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह से ही रेल यात्रियों को गंतव्य स्थल तक जाने के लिए घंटों चित्तरंजन रेलवे स्टेशन सहित मेन रेलवे लाइन के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर विभिन्न ट्रेनों के आने की सूचना का यात्रियों को इंतजार करते देखा गया। रेल सेवा ठप होने से झाझा-आसनसोल रेलमार्ग बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह 6 बजे से शुरू हुआ रेल चक्का जाम दोपहर के करीब दो बजे समाप्त हुआ। जिसके बाद रेल सेवा सामान्य हुई।

रेल सेवा ठप होने से वीवीआईपी ट्रेन अप हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन को धनबाद-गया के रास्ते चलाया गया। जबकि सुबह 9 बजे कोलकाता जाने वाली जसीडीह- कोलकाता पैसेंजर ट्रेन और अंडाल दुमका पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। मंगलवार सुबह वाली कोलकाता-जसीडीह-कोलकाता पैसेंजर ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा सियालदह-मुजफ्फरपुर को आसनसोल से, टाटा-दानापुर को बर्नपुर से, आसनसोल- झाझा को चित्तरंजन रेलवे स्टेशन से वापस कर दिया गया। इसके अलावा बोदमा के पास सुबह 6 बजे से ही इलेक्ट्रिक एनटीवी मालगाड़ी जाम रहने तक खड़ी रही। सवा दो बजे के बाद डाउन बैद्यनाथधाम-रांची इंटरसिटी और काठगोदाम हावड़ा ट्रेन को रवाना किया गया। जिसके बाद अप तूफान एक्सप्रेस को भी रवाना किया गया।

रेलवेसमपार पर थी जवानों की तैनाती| इसदौरान रेल पुलिस, मिहिजाम थाना पुलिस एवं आरपीएफ के जवान रेलवे स्टेशन बोदमा रेल फाटक और कानगोई रेल फाटक पर तैनात रहे।