पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम चरण|संथाल का राजनीतिक तापमान चढ़ा

अंतिम चरण|संथाल का राजनीतिक तापमान चढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिग्भ्रमित कर रहे हैं कुछ दल : शिबू सोरेन

सीएम कांग्रेस ने बनाया आज हम खराब : सहाय

बाप-बेटे ने मिलकर राज्य को लूटा: शाह

पूर्वकेंद्रीय मंत्री सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री कांग्रेस ने बनाया। लेकिन आज कांग्रेस ही खराब हो गई। सहाय रविवार को चन्द्रदीपा फुटबाॅल मैदान पर आयोजित चुनावी सभा में जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी पढ़ा लिखा डॉक्टर इससे अच्छा क्या होगा। क्षेत्र के विकास के साथ साथ लोगों के रोगों का भी इलाज वे किया करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे अधिक समय तक भाजपा और झामुमो के विधायकों ने राज किया। परन्तु आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। आज भी लोग लाल कार्ड, राशन कार्ड एवं वृद्धा पेंशन, बीपीएल कार्ड से वंचित है। कांग्रेस की सरकार राज्य में बनेगी तो सभी समस्याओं को तत्काल दूर किया जाएगा। कांग्रेस राज में धान की कीमत दो हजार रुपये क्विंटल किया जाएगा। 52 प्रतिशत आबादी को निःशुल्क 35 किलो चावल दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार, बेटे और बेटियों को शादी का जोड़ा एवं मंगल सूत्र हमारी सरकार द्वारा दिया जाएगा। राज्य में अब तक सरकार चला चुके चोरों को देखने के लिए ग्रामीणों को मुफ्त टेलीविजन देने का कार्य किया जाएगा। मदरसा को मदद देंगे जहां से मौलवी बनेंगे। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रंजीत सिंह ने कहा कि झारखंड देश का सबसे धनी प्रदेश है अपार खनिज संपदा है। बावजूद यहां के लोग गरीब है। कोयला, लोहा, अबरक आदि खनिज से पूरे देश को धनी करने वाला प्रदेश में आज बिजली नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ इरफान अंसारी ने कहा कि जनता हमें मौका दें सभी समस्याओं को दूर कर देंगे। कहा कि हमने क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से कार्य किया है। बिजली के लिए गांव गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को दो तीन दिनों में बदलवाने का कार्य किया। यहां के विधायक भोले भाले गरीब जनता को ठगने का कार्य किया है। बताया कि लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन को जिताने का काम कांग्रेस ने किया। इस अवसर पर दानिश रहमान, याशर नवाज, पिंटू तिवारी, नौशाद रहमान आदि लोग मौजूद थे।

महिजाम के चंद्रदीपा में जनसभा को संबोधित करते सुबोधकांत सहाय।

नारायणपुर के पबिया में चुनावी सभा क