- Hindi News
- एमबीए का छात्र बना फर्जी टीटीई, की धुनाई
एमबीए का छात्र बना फर्जी टीटीई, की धुनाई
शराबके नशे में धुत्त एमबीए के एक छात्र को नकली टीटीई बनकर पैसेंजर से टिकट मांगना महंगा पड़ा। पहले तो पैसेंजरों ने उनकी जमकर धुनाई की और बाद में जीआरपी चित्तरंजन के हवाले कर दिया। जीआरपी ने युवक को हिरासत में लेकर मधुपुर भेज दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर रविवार को घटित हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि रविवार को जब पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चित्तरंजन स्टेशन पर रुकी तो उक्त युवक ने ट्रेन से उतरे पैसेंजर से टिकट मांगना प्रारंभ कर दिया। इसी बीच मिहिजाम हाईस्कूल रोड निवासी महिला रेल यात्री साजिया ख़ातून पिता निजामुद्दीन ने जीआरपी से उसकी शिकायत की। शिकायत के बाद जीआरपी पुलिस हरकत में आयी और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया जाने लगा। पूछताछ के बाद युवक को हिरासत में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
शराबके नशे में था धुत्त|गिरफ्तार युवकका नाम प्रसन्नजीत चक्रवर्ती है। जो चित्तरंजन के एरिया 6 स्थित स्ट्रीट नंबर 41 निवासी सुरजीत चक्रवर्ती का पुत्र है। प्रसन्नजीत ने जीआरपी को बताया कि अपने मित्र के बहकावे में आकर उसने पहली बार शराब का सेवन किया और नशे की हालत में हरकत कर बैठा। उसने बताया कि वह एमबीए का छात्र है और कोलकाता के एक निजी टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी का कर्मी भी है।
पुलिस हिरासत में नकली टीटीई।
टिकट चेकिंग के दौरान यात्रियों को हुअा संदेह
स्टेशनपर टिकट जांच के दौरान जब लोगों को उसपर शक हुआ तो लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान उसे हल्की चोट भी आयी। इस दौरान स्टेशन पर काफी संख्या में यात्री स्थानीय लोग जमा हो गए थे। जीआरपी ने बीच बचाव करते हुए प्रसन्नजीत को हिरासत में लिया। प्रसन्नजीत के खिलाफ जीआरपी मधुपुर में भादवि की धारा 419, 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।