पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृत पशु फेंक वाहन लेकर फरार

मृत पशु फेंक वाहन लेकर फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> बुधवार को लवारिस मिला था ट्रक

भास्करन्यूज | मिहिजाम

मृतपशु के शव को फेंक कर टाटा टर्बाे ट्रक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पशु के तीन शव को पश्चिम बंगाल के जेमारी इलाके में खुले में फेंक दिया गया है। जहां राह चलने वाले लोगों को सड़न वाली बदबू से सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पशु लदे एक टाटा टर्बाे ट्रक मिहिजाम रूपनारायणपुर की सीमा पर बुधवार सुबह 9 बजे से ही खड़ी थी। जिसे दोपहर बाद छोड़ दिया गया। इलाके में दुर्गंध फैल रहा था।

पुलिस के मुताबिक पशु लदी उक्त ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 37-6856 को रूपनारायणपुर की ओर से मिहिजाम की ओर भेज दिया गया था। एसपी ने ट्रक को छोड़ने का आदेश दे दिया था। पुलिस के मुताबिक ट्रक झारखंड की ओर से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी।