पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठंड ने दी दस्तक, कोहरा से कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी

ठंड ने दी दस्तक, कोहरा से कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरूवारसे सर्दी ने अपनी दस्तक तेज कर दी है। गुरूवार को अब तक की सबसे ठंड दिन महसूस किया गया। सूर्य देवता की बादलों के बीच आंख मिचौनी शुरू हो गयीं है। दिन में लोगों को सर्द का अहसास होने लगा है। रह रह कर चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को दिन में भी कंपकंपाना शुरू कर दिया है। बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण उत्तर भारत की ओर से आने वाली लगभग सभी ट्रेनों के भी घंटों देर से चलने का समाचार प्राप्त हुआ है। अमूमन देर रात और अहले सुबह चित्तरंजन रेलवे स्टेशन से होकर हावड़ा धनबाद, रांची की ओर जाने वाली ट्रेनों दोपहर बाद यहां से गुजर रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। ठंड के कारण डाउन लाइन के ट्रेनों के प्रभावित होने के चलते अप लाइन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। डाउन लाइन से देर से गंतव्य तक पहुंचने वाली ट्रेनों के वापस अप लाइन से आने में भी देर हो रही है। गुरूवार को डाउन नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चली। ट्रेन का निर्धारित समय 12ः 53 मिनट है जो अपने समय से यहां नहीं पहुंची। अप हावड़ा श्री गंगानगर उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 2 घंटे देर से चली। इस गाड़ी को 02ः06 मिनट पर यहां पहुंचना था। डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस करीब 7 घंटे देर से चली। इस गाड़ी को सुबह 09ः40 बजे यहां पहुंचना था। गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस 3 घंटे देर से चली। इस गाड़ी को सुबह 10ः24 बजे यहां पहुंचना था।