यूनियन ने पीएम का फूंका पुतला
मिहिजाम|इंटक सेसंबद्ध चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार शाम केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जुलूस निकाला और पीएम का पूतला फूंका। रैली के माध्यम रेलवे में एफडीआई कि निवेश, श्रमिक कानून में संशोधन, आरटीआई और जमीन अधिग्रहण एक्ट में बदलाव का विरोध किया गया है।
यूनियन नेता नेपाल चक्रवर्ती ने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है। लेकिन सरकार सबका साथ और पूंजीपतियों का विकास कर रही है। राशन, किरासन, पाट उद्योग को बंद कर जिन लोगों ने मोदी को चुनाव में पूंजी लगाई अब वे इन्हीं माध्यमों से उनकी भरपाई कर रहे हैं। रेलवे का धीरे धीरे निजीकरण किया जा रहा है। पूर्व की अटल बिहारी बाजपेयी सरकार ने यही काम चिरेका से शुरू इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, संजीव शाही, प्रदीप मुखर्जी, सत्यनारायण मंडल, उमेश मंडल सहित काफी संख्या में यूनियन सदस्य मौजूद थे।