हावड़ा जाने वाली सभी ट्रेनें लेट
भास्कर न्यूज| जामताड़ा / मिहिजाम
बाढ़रेलवे स्टेशन पर घटित रेल दुर्घटना के बाद से डाउन रेलवे लाईन से हावड़ा, कोलकाता, आसनसोल, झाझा की ओर आने वाली ट्रेनों के परिचालन पर प्रतिकल असर पड़ा है। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 6.30 बजे की है। घटना के कारण रूट पर करीब 7 घंटे ट्रेन परिचालन बाधित रहा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को काशीटांड़ और विद्यासागर रेलवे स्टेशन के बीच अप रेलवे ट्रैक पर ब्लाक के कारण भी कई ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ। इससे रेल यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि बरौनी ग्रांड काॅड रेलवे लाइन पर यातायात सामान्य रहने के कारण इस रूट पर डाउन से आने वाली गाड़ियों से यात्रियों को काफी सहूलियत हुई।
बाढ़ रेलवे स्टेशन के निकट हुई ट्रेन दुर्घटना के बाद सुबह 6.49 पर अथमलगोला स्टेशन पर 12304 डाउन जन शताब्दी ट्रेन को रोक दिया गया। राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद उक्त ट्रेन को दोपहर 1.31 बजे रवाना किया गया। ट्रेन दुर्घटना के कारण 18184 डाउन दानापुर टाटा एक्सप्रेस 5.59 घंटा, 13050 डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 9.52 घंटा, 13132 डाउन आनंद विहार कोलकाता एक्सप्रेस 19 घंटा, 1332 डाउन पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 4.6 घंटा, 13008 डाउन उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 6. 31 घंटा, हावड़ा नई दिल्ली पूर्व एक्सप्रेस 5.49 घंटा देर से चली। वहीं अप रेलवे लाइन पर यातायात सामान्य दिनों की तरह रहा।
उधर, चुनाव प्रचार गाड़ी के धक्के से टूटा रेल फाटक
रेलवे के लिए शुक्रवार का दिन ब्लैक फ्राइडे की तरह रहा। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बोदमा रेलवे ब्लाक हाल्ट स्थित रेलवे फाटक को चुनाव प्रचार करने वाली एक वाहन ने टक्कर मार कर तोड़ दिया। फाटक के टूटने से 3.30 घंटा तक सड़क रेलमार्ग प्रभावित रहा। बोदमा हाल्ट के कर्मियों के अनुसार मिहिजाम की ओर से एक चुनाव प्रचार करने वाली पिकअप वैन फाटक के पास पंहुची उसी दौरान खड़गपुर दुमका एक्सप्रेस ट्रेन की गुजरने की सूचना मिली तभी फाटक को बंद किया जा रहा था। इसी दौरान चुनाव प्रचार वाहन तेज गति से रेलवे फाटक पार करने लगा और बैरियर को तोड़ता हुआ भाग निकला। फाटक के क्षतिग्रस्त होने पर विकल्प के तौर पर स्लाइडिंग बैरियर से काम लिया जा रहा है। मामले में चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एसके पाठक ने बताया कि बैरियर के टूटने से खडगपुर दुमका ट्रेन 11 मिनट