हेमंत ने किए सराहनीय कार्य : भैया
झारखंडमुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी विष्णु प्रसाद भैया द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जनसंपर्क अभियान के क्रम में गुरूवार को वे मिहिजाम थाना क्षेत्र के दर्जनाधिक गांव का दौरा किया। लोगों का हाल जाना और अपने द्वारा किए गए कार्यों को बताया। इस दौरान वे हांसीपहाड़ी, कानगोई, निमायकोठी, राजबाड़ी, बोदमा, शहरडाल, बागजोरी आदि गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों का भरपूर प्यार उन्हें मिल रहा है। जामताड़ा की जनता इस बार चुनाव में उन्हें जीत दिलाएगी। जनता का रुझान देखकर स्पष्ट है कि जनता हेमंत के कार्यकाल में किए गए कार्य से संतुष्ट है। 14 माह के शासन में हेमंत ने विकास की जो खाका तैयार किया है वह सराहनीय है। मौके पर शंकर महतो, शुभाशीष चंद्रा, ओमप्रकाश यादव, सतपाल कुमार, गोरा पाल, जगनारायण राय, अमरदीप यादव, झुलु यादव, ददन साव, बदरी राव, छोटेलाल राय आदि उपस्थित थे।
ग्रामीणों से मिलते झामुमो प्रत्याशी विष्णु भैया।