107 की कार्रवाई पर लोगों में रोष
मिहिजाम|विधानसभा चुनावके मद्देनजर लोगों को धारा 107 के नोटिस भेजे जाने को लेकर पुलिस के प्रति लोगों में रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस अपनी वाहवाही लूटने के लिए सामाजिक लोगों के विरुद्ध भी उक्त धारा के तहत कार्रवाई कर रही है। इससे लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष के साथ साथ भय का माहौल है।