- Hindi News
- मिहिजाम में सात दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप
मिहिजाम में सात दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप
नगरपंचायत क्षेत्र में सात दिनों से जलापूर्ति ठप है, लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि योजना का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है। प्रत्येक माह 15 से 20 दिन पानी का सप्लाई बाधित रहती है। बावजूद समय पर पानी का चार्ज (बिल) का भुगतान उपभोक्ता कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि योजना के लिए भागा गांव में बनाये गए फिल्टर हाउस को सात दिन पूर्व ग्रामीणों ने ताला लगा कर पानी सप्लाई बंद कर दिया था। ग्रामीण लंबे समय से भागा गांव में पानी के लिए सप्लाई नल देने की मांग करते रहे हैं। नल नहीं लगाए जाने के कारण बार बार ग्रामीण नगर पंचायत का पानी फिल्टर हाउस से बंद कर देते है। कई बार योजना से जुडे अधिकारियों ने भी गांव में पानी सप्लाई देने का आश्वासन दिया था। पानी सप्लाई नल नहीं लगाने से पानी बंद कर दी गई है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष चन्द्र निगम का कहना है कि ग्रामीणों की मांग को देखते हुए उपायुक्त ने दो टाईम नल भागा गांव में लगाने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों से वार्ता हो गई है। टाईम नल लगाने के लिए कार्य आरंभ कर दिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो सोमवार से पानी सप्लाई सुचारु रुप से शुरू कर दी जाएगी।