पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विसर्जन को ले समितियों के अलग अलग मत

विसर्जन को ले समितियों के अलग-अलग मत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशमीतिथि का क्षय होने से इस वर्ष दुर्गापूजा के विसर्जन करने को लेकर क्षेत्र की पूजा समितियों में अलग अलग मत देखे जा रहे है। कोई नवमी तिथि यानी 3 अक्टूबर को ही विसर्जन करने की बात कर रहा है तो कोई अगले दिन 4 अक्टूबर को विसर्जन करने के पक्ष में है। वैसे वर्ष भर के इंतजार के बाद आने वाले इतने बड़े पर्व को ज्यादा दिनों तक आनंद मय बनाने के लिए ज्यादातर पूजा समितियों में एक राय 4 अक्टूबर को एक साथ विसर्जन करने को लेकर भी बन रही है। गौरतलब है कि चित्तरंजन के कर्नल सिंह पार्क डैम में मिहिजाम की करीब 5 प्रतिमाएं और चित्तरंजन की करीब 17 प्रतिमाओं का एक साथ विसर्जन हर वर्ष किया जाता है। जहां भव्य मेले भी लगते है हर कोई आखरी बार देवी के दर्शन को मेले में जरूर पहुंचता है। यह परंपरा वर्षों से चली रही है। संभवतः ऐसी व्यस्था अकेले चित्तरंजन में ही देखने को मिलती है। चारों तरफ दुर्गापूजा को लेकर भक्ति का माहौल है।

यही कारण है कि विसर्जन के दौरान चित्तरंजन का पेट्रोल पंप मोड़ हो या फिर कर्नल सिंह डैम जाने का रास्ता हो लोगों के हुजूम से पटा रहता है। जहां बारी-बारी से प्रतिमाओं का कतारबद्ध कर यहां के दो घाटों पर विसर्जन का दृश्य देखने को मिलता है।