पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज बब्बर नगमा कांग्रेस के प्रचार के लिए जामताड़ा आएंगे

राज बब्बर नगमा कांग्रेस के प्रचार के लिए जामताड़ा आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|विधानसभा चुनावमें प्रचार-प्रसार को लेकर कांग्रेस द्वारा व्यापक रणनीति बनाई जा रही है। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डा. इरफान अंसारी ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 10 दिसंबर को कांचनबेड़ा खेल ग्राउंड में आएंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि राजबब्बर 12 दिसंबर को, पार्टी नेता प्रदीप कुमार बलमुचू धीरज साहू 13 दिसंबर को आएंगे। फिल्म अभिनेत्री नगमा जामताड़ा मिहिजाम में प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगी। 15 दिसंबर तथा 17 दिसंबर को सोनिया गांधी या राहुल गांधी जामताड़ा आएंगे। पार्टी द्वारा इसकी व्यापक तैयारी की जा रही है।