- Hindi News
- ट्रेन से मांस की तस्करी करते धराया, िफर छोड़ा
ट्रेन से मांस की तस्करी करते धराया, िफर छोड़ा
ट्रेनसे अब कच्चे मांस की भी तस्करी की जा रही है। इस बात का खुलासा रविवार को चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर हुआ। रेलवे स्टेशन के पास स्थानीय लोगों ने 40 किलोग्राम मांस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस सख्त कार्रवाई करने के बदले जब्त मांस को फेंक दी और पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ दिया गया। इससे लोगों में गुस्सा है।
जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक शाम 7 बजे के करीब काले रंग का भारी भरकम बैग घसीटता हुआ रेलवे फाटक की ओर जा रहा था। इस पर कुछ स्थानीय युवकों की नजर पड़ी। युवकों ने उसका नाम पता पूछा और बैग दिखाने को कहा। उसके विरोध करने पर युवकों ने उससे सख्ती की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे पुलिस के एसआई श्रीकांत यादव ने युवक को हिरासत में ले लिया और मांस के बैग को जब्त कर लिया। कुछ दूर जाकर एसआई ने मांस को फेंक दिया और युवक को छोड़ दिया। इसमें लेनदेन की बात कही जा रही है।