सिविक वोलेंटियर्स हुए सम्मानित
मिहिजाम | आसनसोलदुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत बर्दवान जिले के तीन पुलिस वोलेंटियरों को उनके उत्कृष्ट कार्य योगदान के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सम्मानित किया गया। तीनों सिविक वोलेंटिसयरर्स चित्तरंजन थाना में तैनात हैं। इनमें रंजीत कुमार सिंह, अनिमेष भुंई, आनंद राउत शामिल हैं। कोलकाता के नजरूल मंच में आयोजित एक कार्यक्रम में तीनों को प्रशस्ति पत्र 5-5 हजार रुपए नगद देकर इनका उत्साह वर्धन किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए पश्चिम बंगाल राज्य भर से 74 सिविक वाेलेंटियरों को चुना गया था। जिनमें बर्दवान जिले से तीन वाेलेंटियर्स अकेले चित्तरंजन के थे। सम्मान प्राप्त कर लौटने के बाद चित्तरंजन थाना के निरीक्षक नजरूल इस्लाम ने तीनों वोलेंटियरों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के बाद ऐसे वोलेंटियर्स का मनोबल बढ़ेगा और कार्य करने में रूची भी बढ़ेगी। सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान पबं के पुलिस महानिदेशक जेएमपी रेड्डी भी विशेष तौर पर मौजूद थे।