पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिहिजाम में परीक्षा केंद्र बनाने पर हर्ष

मिहिजाम में परीक्षा केंद्र बनाने पर हर्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिहिजाम | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने मैट्रिक परीक्षा केंद्र मिहिजाम मे दिए जाने को लेकर उपायुक्त जामताडा शशि रंजन प्रसाद सिंह तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं विभाग के अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है। परिषद के नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन ने दिसम्बर महीने में उपायुक्त जामताडा को पत्र लिखकर छात्रों एवं अभिवावको की परेशानी को ध्यान में रखते हुए होम सेंटर देने की मांग की थी। परीक्षा केंद्र स्थानीय तौर पर दिए जाने से छात्रों और अभिभावकों को काफी सहूलियत होगी।