पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरों ने टपा ली मोटसाइकिल

चोरों ने टपा ली मोटसाइकिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिहिजाम | चित्तरंजनथाना क्षेत्र के आमलादही बाजार में गुरूवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। पुलिस के मुताबिक बाजार के स्ट्रीट 31 के एक फुटपाथी दुकान के सामने से बाइक की चोरी हुई है। सालानपुर थाना क्षेत्र के आचड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत घियाडोबा गांव निवासी शंभू बेसरा की लाल रंग की हीरो हांेडा सुपर स्पेंडर बाइक संख्या डब्ल्यूबी 44सी/4174 को चोरों के गिरोह ने उड़ा लिया है। खोजबीन की जा रही है। इससे पहले भी इसी बाजार इलाके से कई बाइक की चोरी हो चुकी है। इस सिलसिले में पुलिस ने करीब एक माह पूर्व बाइक चोर गिरोह के कई सदस्यों को रंगे हाथ पकड़ा था। पुलिस का अनुमान है कि जेल से छुटने के बाद वही गिरोह सक्रिय हो गया है उनकी तलाश की जा रही है।