पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसपी ने किया थाना का निरीक्षण

डीएसपी ने किया थाना का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुमंडलपुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा ने गुरूवार को जामताड़ा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न कांडों के कागजातों की बारी-बारी से जांच की गई।

लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान जामताड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह एवं मिहिजाम थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर भी उपस्थित थे। डीएसपी ने दोनों थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि नित्य दिन अपने क्षेत्र में वाहन जांच करें साथ ही अवैध कारोबारियों पर लगाम कसने के लिए क्षेत्र का स्वयं भ्रमण करते रहें और थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं होने दें। साथ ही जनता के साथ मिलकर काम करें। ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा हो। मौके पर पीसी झा, प्रह्लाद झा, दुष्यंत सिंह, एसपी मांझी, नितिश कुमार, ग्लेडियस बरजो, एफ बारला सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

निर्देश देते डीएसपी राजबली शर्मा।