- Hindi News
- चिरेका स्टील फाउंड्री गेट पर यूनियन की ओर से किया गया प्रदर्शन
चिरेका स्टील फाउंड्री गेट पर यूनियन की ओर से किया गया प्रदर्शन
इंटकसमर्थित चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्कस यूनियन ने गुरूवार को चिरेका स्टील फाउंड्री गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तथा सीएमई (स्टील फाउंड्री) का घंटों घेराव किया ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मुखर्जी ने कहा कि चिरेका को खत्म करने के लिए कई अधिकारी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए है। कर्मियों को बैठाकर रखा जा रहा है सभी काम आउट सोर्सिंग और आफ लोडिंग के माध्यम से कराए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर इंटक नेता नेपाल चक्रवर्ती ने कहा कि चिरेका में कई विभाग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े हुए हैं। यही वजह है कि चिरेका रसातल में जा रहा है। और कर्मी हताश हैं। इस अवसर पर सुजीत चटर्जी, इंद्रजीत सिंह, सत्यनारायण मंडल, शिबू घोष, गौतम दास, मनोज मंडल, उमेश मंडल, तापस गोस्वामी, तारा दे, तपन मंडल, अजित सिंह, उज्जवल मिश्रा आदि उपस्थित थे।
येहंै मांगें
प्रमुखमांग में स्टील फाउंड्री से दूसरे शॉॅप में स्थानांतरित किए गए सैकड़ों कर्मियों को वापस बुलाना, स्टील फाउंड्री को बंद करने के इरादे को हटाना, आॅफ लोडिंग सामग्रियों को लोडिंग करने, माल्डिंग और कोर शॉप में उच्च गुणवत्ता वाले रेत की सप्लाई सुनिश्चित करने, सुरक्षा प्रदान करने आदि की मांग की गई है। मांगों की प्रति चिरेका महाप्रबंधक एवं चिरेका के सीएमई को सौंपी गई है।
घेराव करने जाते यूनियन के सदस्य।