निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
जामताड़ा|नगर पंचायतअध्यक्ष बिरेंद्र मंडल द्वारा वार्ड 14 में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह नाली मिहिजाम मुख्य पथ से सुरेंद्र साव के घर तक बनेगा। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना का चयन स्थानीय लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर किया गया है। इस क्षेत्र में बरसात के मौसम में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। नाली निर्माण के बाद लोगों को जल जमाव की स्थिति से निजात मिलेगी। कहा कि यह नाली कवर रहेगा। ताकि लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। मौके में नपं उपाध्यक्ष मालती देवी, वार्ड पार्षद शिखारानी मंडल, सीमा ब्लेक के अलावे झंटू साहा, अजय सिंह, पप्पू साव, रामकुमार सेन, मोहन साव, संजय पांडे, सलिल पंडित, सहजादुल हक, इरशादउलहक अरसी के अलावे काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।