धरना में शामिल होंगे अभाविप सदस्य
मिहिजाम|अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद द्वारा 24 सितंबर को रांची में आयोजित प्रांत स्तरीय धरना प्रदर्शन को लेकर नगर इकाई ने रविवार को बेसिक स्कूल में बैठक किया। बैठक में राज्य में चरमराई शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। साथ ही धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर सैकड़ों सदस्यों को रांची में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया। बताया गया कि प्रांत से 35 हजार कार्यकर्ता सम्मिलित होने कि जानकारी दी गई। बैठक में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्र प्रताप रंजन, अविनाश वर्मा, दिनेश राम, सह नगर मंत्री विकास ठाकुर, धर्मराज कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा राय, निरंजन कुमार, बबलू यादव, राहुल राय आदि मौजूद थे।