- Hindi News
- प्रेमी संग फरार जमुई के एडीजे की पुत्रवधू जीआरपी के हिरासत में
प्रेमी संग फरार जमुई के एडीजे की पुत्रवधू जीआरपी के हिरासत में
मिहिजाम | बिहारके जमुई जिले के व्यवहार न्यायालय के एडीजे की पुत्र फरार पुत्रवधु सिमरन सिंह को चित्तरंजन जीआरपी ने गुरूवार को चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के वेटिंग हाल से हिरासत में ले लिया। जीआरपी ने सिमरन के मायकेवालों को सूचना देकर यहां बुला लिया और मधुपुर रेल न्यायालय ले जाकर बयान दर्ज कराया। दरअसल सिमरन को अगवा करने के आरोप में जसीडीह रेल पुलिस ने उसके कुमारधुबी निवासी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद सिमरन के प्रेमी प्रमोद यादव ने मधुपुर रेल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद से सिमरन काफी तनाव में थी। प्रमोद भी शादीशुदा है। उसकी दो माह पूर्व ही शादी हुई है। इधर पूछताछ में सिमरन ने जीआरपी को बताया िक वह अब अपने पति के पास जाना चाहती है और ही अपने मायके जाना चाहती है।