शाखा प्रबंधक के घर लाखों की चोरी
बैंकआॅफ इंडिया की मिहिजाम शाखा प्रबंधक उमाशंकर तिवारी के आवास पर चोरों के गिरोह ने धावा बोल कर लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। प्रबंधक तिवारी के पाल बागान स्थित बीएन गोराई के मकान में किराये दार के रूप में रहते हैं। भाड़े के आवास में चोरांे ने घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त तिवारी अपने परिवार के साथ धनबाद में रह रही अपनी मां से मिलने जिउतियां पर्व के सिलसिले में गए हुए थे। बुधवार को जब वापस आए तो उन्होंने देखा की घर में लोहे के गोदरेज अलमीरा टूटा है और उसमें रखे सोने चांदी का जेवरात एवं नगद राशि गायब था। दो दिनों से बंद आवास देख चोरों ने इसका फायदा उठाया। घटना के बारे मे तिवारी ने बताया कि उन्हें अन्य जेवरातों के जाने का उतना अफसोस नहीं है जितना की उन्हे बैंक द्वारा सम्मान में मिले सोने और चांदी के मोमेंटो आदि के चोरी होने का है। ये उनके लिए अनमोल थे। जो अब रुपए देने पर भी नहीं मिलेंंगे। पुलिस के मुताबिक चोरों ने मकान के पिछले हिस्से की खिड़की के लोहे का ग्रिल उखाड़ कर कमरे के अन्दर प्रवेश किया। चोरों ने मकान के सभी कमरो को खंगाला था। लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी कर ली है। सोने के जेवरात के साथ रखे सीटी गोल्ड के आभूषणों को चोरों ने वहीं छोड़ दिया। चोरो ने जेवरात के अलावा अन्य समानों को हाथ नहीं लगाया। जल्दबाजी में चोरों ने अपने साथ लाये भुजाली कमरे में ही छोड़ भूल गए। पुलिस घटना कीे जांच में जुट गई है।