पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिरेका उपमहाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

चिरेका उपमहाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमबंगाल भाजपा ने समस्याओं से संबंधित 12सूत्री मांग पत्र चिरेका उप महाप्रबंधक को सौंपा। जिसकी प्रति आसनसोल सांसद बाबुल सुप्रियो रेलमंत्री तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को सौंपी गई है। 12 सूत्री मांगों में चिरेका में ग्रुप डी भर्ती सेल शुरू करना, टेक्निकल स्कूल में भर्ती चालू करना, केजी अस्पताल में बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना, रेल आवासों की मरम्मत करना, एक नंबर गेट बस स्टैंड पर यात्री शेड और शौचालय का निर्माण कराना, निजी स्कूलों में मनमाने फीस पर अंकुश लगाना, रेलवे स्कूलों में शिक्षा स्तर को सुधारना, चित्तरंजन में हिंदी माध्यम कॅालेज का निर्माण करने और बोर्ड आॅफ प्रेक्टिकल ट्रेनिंग (बीओपीटी) रनिंग स्टाफ का स्थायीकरण करने की मांग की गई है। इस दौरान बीओपीटी के मौजूद स्टाफ में सयनतन कुंडू ने बताया कि सभी रेलवे में बीओपीटी को स्थाई किया जा रहा है। लेकिन चिरेका में नहीं हो रहा है। जबकि रेलवे बोर्ड के ऐसे निर्देश भी है।

इन मांगों को लेकर करीब 7 माह पूर्व स्थानीय इंटक यूनियन ने रिले अनशन भी किया था। तब भी उन्हें आश्वस्त किया गया था और आज भी आश्वस्त किया जा रहा है। भाजपा के आसनसोल सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आश्वासन कब तक पूरा होगा, यह देखना है। कहा कि जल्द मांगे नहीं मानी गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर महामंत्री मनीष कुमार झा सहित काफी संख्या बीओपीटी छात्र छात्राएं मौजूद थे।

ज्ञापन दिखाते शिष्टमंडल के सदस्य।