- Hindi News
- बाल बाल बचे मेमू के यात्री, पहिए से उठने लगी आग की लपटें
बाल-बाल बचे मेमू के यात्री, पहिए से उठने लगी आग की लपटें
झाझासे चित्तरंजन रेलवे स्टेशन होकर आसनसोल को जाने वाली डाउन झाझा-आसनसोल एमईएमयू (मेमू) पैसेंजर ट्रेन के हजारों यात्री रविवार शाम करीब 7:30 बजे बाल बाल बच गए। अचानक चलती ट्रेन की इंजन से दूसरी बाॅगी के सामने वाले पहिए में आग और धुंए की लपटें उठने लगी। बोदमा केबिन से ट्रेन से धुंए उठने की जानकारी चित्तरंजन रेलवे स्टेशन को दी गयी। जिसके बाद स्टेशन पर आपात स्थिति से निपटने के लिए कई कर्मी ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन अपने निर्धारित समय 7 बजे के बजाय करीब 7:30 बजे जैसे चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या 2 पर लगी यात्रियों और स्टेशन कर्मियों में अफरा तफरी मच गयी। लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे तो कई कर्मी ट्रेन चालक, तकनिशियन और स्टेशन प्रबंधक एसके पाठक प्रभावित जगह को दुरुस्त करने के लिए आगे आए। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रेन को ठीक कर लिया गया। उसी वक्त डाउन पूर्वा एक्सप्रेस के आने के कारण मेमू को आधे घंटे और रूकना पड़ा। पूर्वा एक्सप्रेस के जाने के बाद मेमू को आसनसोल के लिए रवाना किया गया। रेलवे सूत्रों ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण ऐसा अक्सर होता है कि घर्षण से पहिए जाम हो जाते हे और उससे आग एवं धुंए की लपटें उठने लगती है।
इसी चक्का से उठनी लगी थी लपट।