यौन शोषण का मामला दायर
जामताड़ा| शादीका प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला न्यायालय में दायर किया गया है। एसडीजेएम जामताड़ा के न्यायालय में दायर मामले में कहा गया है कि अभियुक्त नवीन राय द्वारा परिवादी संग लगातार एक वर्ष तक शारीरिक संबंध स्थापित किया जाता रहा। इस दौरान अभियुक्त द्वारा उसे शादी का प्रलोभन दिया जाता रहा। बाद में परिवादी द्वारा जब शादी का दबाब बनाया गया तो अभियुक्त द्वारा उसके साथ मारपीट किया गया और शादी से इंकार कर दिया। न्यायालय द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए मिहिजाम थाना में भेज दिया गया है।