पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिशु बंदर को बचाया

शिशु बंदर को बचाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानगोई में शनिवार को बरगद के पेड़ को अपना रैन बसेरा बना चुके जंगली बंदर के एक बच्चे को दो आवारा कुत्तों ने दबोच लिया। घटना के वक्त बंदर की मां और आस पास के लोगों ने कुत्ते का पीछा किया। कुत्ता बंदर के बच्चे को अपने जबड़े में दबाए भागा जा रहा था। काफी मशक्कत के बाद बंदर को कुत्ते के जबड़े से छुड़ाया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बंदर को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। इस दौरान बंदर को देखने वालों की भीड़ लग गई। उधर बंदर के बच्चे को इलाज के लिए लाए जाने के बाद बंदरों के झुंड ने एक आवास को घेर लिया जहां से बंदर को लाया गया था। उपचार के बाद बंदर के बच्चे को लोगो ने उसकी मां के हवाले किया