श्याम बाबा की जय... से गूंजा पूरा शहर
श्रीश्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन श्याम भक्त मंडल जामताड़ा के श्रद्धालुओं ने भव्य आकर्षक निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा दुमका रोड शिव मंदिर से निकाली गई। जो इंदिरा चौक, स्टेशन रोड, वीर कुंवर सिंह रोड, मुख्य बाजार, इंदिरा चौक, रेल फाटक होते हुए मिहिजाम रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंचा। इस दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालु काफी उत्साहित थे। महिलाएं अपनी पारंपरिक वेषभूषा में सज धजकर चल रही थीं तो पुरुष राजस्थानी पगड़ी बांधे श्री श्याम नामांकित दोपट्टे कंधे पर लटकाकर साथ-साथ चल रहे थे। सभी श्रद्धालु दोनों हाथों में निशान ध्वजा लेकर शोभायात्रा में शामिल थे। शोभा यात्रा के साथ गाजे-बाजे भी थे। श्रद्धालु पूरे मार्ग में जय श्री श्याम का नारा लगा रहे थे और पूरा वातावरण भक्तिमय था। श्याम मंदिर पहुंचने के बाद सभी श्यामभक्त श्रद्धालुओं ने श्री श्याम प्रभु के चरणों में अपनी-अपनी निशान ध्वजा अर्पित की। उसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा के मार्ग में जगह-जगह पर श्याम श्रद्धालुगण खड़े होकर प्रभु का दर्शन किए।
खाटू वाले श्यामजी की आकर्षक झांकी के साथ यह निशान यात्रा निकाली गई। श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। निशान यात्रा में श्री श्याम प्रभु का प्रतीक ध्वज लिए भक्तों ने श्याम रंग में रगे महिमा गीत से अपनी आस्था प्रकट किए।
महोत्सव का समापन 13 फरवरी शनिवार को प्रसाद वितरण के साथ पूर्ण होगा। श्री श्याम प्रभु की आकर्षक प्रतिमा के साथ ध्वज लेकर महिलाओं की टोली श्याम भजन की प्रस्तुति करते हुए सबको श्याम के प्रति आकर्षित किया। मौके पर मंजू अग्रवाल, किरण जाटिया, किरण नारनोलिया, लक्ष्मी अग्रवाल, निशा अग्रवाल, पिंकी नारनोलिया, मंजू नारनोलिया, सीमा हलुवाई, शीला अलसेसरिया, संतोष परशुरामका, प्रेमा परशुरामका, ज्योति रामुका, लता सुरेखा, सुधा परशुरामका, सरिता मोदी, ममता पोद्दार, शोभा डालमिया, बेबी सरावगी, नेहा भारती, वंदना शर्मा, रितिका गुटगुटिया, मीरा गुटगुटिया, सरिता टिवड़ीवाल, निशा गुटगुटिया, सरोज नारनोलिया, मधु नारनोलिया, सीमा सेवटिया, सरिता सकसरिया, उर्मिला नारनोलिया, राजू गुटगुटिया, मीरा नारनोलिया, मंजू देवी नारनोलिया, ताराचंद नारनोलिया, सुशील नारनोलिया, अमरनाथ गुटगुटिया, सुभाष गुटगुटिया, अनूप गुटगुटिया, सुशील सरावगी, मिंटू अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, संजय नारनोलिया, पवन माहेश्वरी, संदीप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पंकज नारनोलिया, विकास नारनोलिया, संजय टिवड़ीवाल, संजय लक्षीरामका, आनंद टिवड़ीवाल, अरूण डोकानिया, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, चंदन परशुरामका, सोनू अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
भगवान खाटू निशान। यात्रा के दौरान उत्साहित श्रद्धालु।
जामताड़ा | निशानयात्रा के दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता रही। थाना प्रभारी रवि ठाकुर, मेजर आनंदराज खालको, महिला पुलिस बल के साथ निशान यात्रा के साथ गश्त लगा रहे थे। इसके अलावे सभी प्रमुख चाैक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। बड़ी वाहनों को बेवा बाईपास से निकाला गया। निशान यात्रा लगभग पांच घंटे तक चलीं।