पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चित्तरंजन स्टेशन चौक से दो नशेड़ी धराए

चित्तरंजन स्टेशन चौक से दो नशेड़ी धराए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देर रात तक शराबियों करते रहते हैं हुड़दंग, महिलाएं असुरक्षित

भास्करन्यूज | मिहिजाम

चित्तरंजनरेलवे स्टेशन चौक मतालों, शराबियों, मवालियों का अड्डा बना रहता है। खासकर दिन ढलते ही शराब और शराबी का चोली दामन का साथ हो जाता है। यह सिलसिला हर रोज अंधेरा होते ही शुरू हो जाता है जो देर रात तक चलता रहता है। तो इन्हें कोई टोकने वाला नजर आता है और बोलने वाला और शराब के नशे के बाद शबाब की तलाश में मवाली स्टेशन चौक से होकर गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ बदसलूकी करना शुरू करते है। इसी क्रम में गुरूवार रात करीब एक बजे स्थानीय एक मीडिया कर्मी अपने परिजनों को लेने स्टेशन पहुुुंचे। जहां चित्तरंजन के कई युवक शराब के नशे में मंडरा रहे थे। इसी दौरान शराबियों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। मना या विरोध करने पर भी शराबी अपनी हरकतों से बाज नहीं रहे थे। बस क्या था चौक पर मौजूद तमाशा देख रहे लोगों और परिजनों ने ही शराबियों को सबक सिखाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में दो युवक पकड़े गए। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अब ऐसे जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की खास जरूरत महसूस की जाने लगी है। साथ ही चौक पर 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग भी उठने लगी है।

खबरें और भी हैं...