योजना समिति की बैठक आज
जामताड़ा | जिलायोजना समिति की बैठक 13 फरवरी को होगी। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का अनुपालन की समीक्षा, अनाबद्ध निधि योजना की स्वीकृति, जिला में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि बैठक में सांसद शिबू सोरेन, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, विधायक डॉ इरफान अंसारी, रवींद्रनाथ महतो, जिप के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नप जामताड़ा मिहिजाम के अध्यक्ष, जिप सदस्य रुखसाना खातून, उमाचरण बेगम, जिमोली बास्की, अमिता टुडू, सावित्री मुर्मू, भुलु कोल, नित्यानंद सिंह, प्रभात कुमार टुडू, सुकमुनी हेम्ब्रम, भजहरि मंडल, सुभद्रा बाउरी, चंडीदास भंडारी आदि मौजूद रहेंगे।