पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलपार में अवैध कब्जे की जांच की

रेलपार में अवैध कब्जे की जांच की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलपारमें सप्ताह में दो दिन लगने वाले हटिया परिसर पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद एसडीओ सह नप के कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार ने गुरूवार को स्थिति का जायजा लिया। पाया गया कि हटिया शेड पर किसी ने गोदाम, तो किसी ने होटल खोल रखा है और तो और सार्वजनिक शौचालय पर भी लोगों ने अपने मतलब का इस्तेमाल करने के लिए ताला लगा दिया है। स्थित का मुआयना करने के बाद एसडीओ ने हटिया परिसर की जमीन की मापी करने और संबंधित अवैध कब्जेदारों और शुल्क वसूलने वालों को नोटिस देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोष पाए जाते है उनपर कार्रवाई होगी। हटिया परिसर सार्वजनिक है। यहां सभी लोगों का समान अधिकार है। हटिया परिसर को नगर परिषद के अधीन करने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि इसका रखरखाव ठीक ढंग से हो सके। इस अवसर पर थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर दल बल के साथ और नगर परिषद कर्मी भी उपस्थित थे।

जांच करते एसडीओ

खबरें और भी हैं...