व्यापार गोष्ठी 15 को
जामताड़ा | रेडक्रासभवन के सभागार में 15 फरवरी को व्यापार गोष्ठी होगी। आईडीबीआई बैंक जामताड़ा के शाखा प्रबंधक कृष्णकांत धन्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित व्यापार गोष्ठी में जामताड़ा एवं मिहिजाम चैंबर ऑफ कामर्स के सदस्य, व्यवसायी तथा बुद्धिजीवी शामिल होंगे। इस अवसर पर लोगों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बताया कि योजना के तहत शिशु, तरुण तथा किशोर तीन प्रकार के ऋण देने का प्रावधान है। गोष्ठी में किशोर केटेगरी के प्रोत्साहित करने का निवेदन व्यापारियों से किया जाएगा।