नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न
मिहिजाम | बनजेमहारीकोलियरी में चल रहे 9 दिवसीय महायज्ञ का समापन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर अंतिम दिन माता वैष्णो देवी के जागरण का आयोजन किया गया। मौके पर बाबा सीताराम जी महाराज, घनश्याम सिंह, जोगेन्दर सिंह, विपिन तिवारी, प्रदीप सिंह, मुन्ना सिंह, मनेजर सिंह, राम कुमार चौहान, मैनेजर सिंह उपस्थित थे।