पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूली बच्चों को खिलाई गई कृमि नाशक दवा

स्कूली बच्चों को खिलाई गई कृमि नाशक दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस बुधवार को जिला भर में मनाया गया। जेबीसी +2 उच्च विद्यालय से जिलास्तरीय कृमि दिवस का शुभारंभ जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने दीप जला कर किया। जिला स्वास्थ्य समिति जामताड़ा की ओर से आयोजित उद्घाटन समारोह में उपस्थित शिक्षक, छात्र-छात्राओं को कृमि दिवस पर आधारित जानकारी दी गई। कृमि संक्रमण से कुपोषण और खून में कमी होती है। जिसके कारण हमेशा थकावट रहती है। जिस कारण संपूर्ण रूप से शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पाता है।

समारोह को संबोधित करते जिप अध्यक्ष ने कहा कि कृमि की दवा किसी के लिए लाभदायक साबित होगा। इसलिए सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक इस कार्यक्रम को गंभीरता पूर्वक लें। संबंधित विद्यालय में नामांकित छात्रों को कृमि की दवा जरूर दी जाए। छात्रों का मन पढ़ाई में अच्छी तरह से लग सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही छात्र को सही जानकारी दे सकते हैं। इसलिए शिक्षक गण कृमि दिवस को जन आंदोलन के रूप में लें और हर एक छात्र को उक्त दवा खिलाएं।

कुपोषण का बड़ा कारण है कृमि

बुधवारको जामताड़ा एवं मिहिजाम शैक्षणिक अंचल के विभिन्न विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं को कृमि दवा खिलाई गई। इस दौरान मध्य विद्यालय गायछंद, +2 उच्च विद्यालय जेबीसी, गर्ल्स हाई स्कूल जामताड़ा, प्राथमिक विद्यालय बैलटांड़ मेझिया, मध्य विद्यालय पेंजनिंयां, बेसिक स्कूल मेंझिया, कन्या मध्य विद्यालय मिहिजाम, बेसिक स्कूल मिहिजाम, मध्य विद्यालय मालपाड़ा, मध्य विद्यालय उदलबनी, मध्य विद्यालय कशियाटांड़ सहित अन्य विद्यालयों में छात्रों को दवा खिलाई गई। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. वीके साहा ने कहा कि कृमि संक्रमण के कारण खास कर छात्र कुपोषित हो जाते हैं, जिस कारण छात्रों की मानसिक स्थिति खराब होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए कृमि संक्रमण को खत्म करने के लिए कृमि दवा बच्चों को खिलाया जा रहा है।

उपस्थित छात्राएं।

उद्घाटन करती जिप अध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...