- Hindi News
- संपत्ति को ले आपस में लड़े सहोदर, इलाजरत
संपत्ति को ले आपस में लड़े सहोदर, इलाजरत
मिहिजाम. संपत्तिविवाद में सहोदर भाई आपस में लड़ गए हैं और एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमला में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल जामताड़ा में इलाज के लिए दाखिल किया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। जबकि घटना के बाद पुलिस ने दूसरे भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए 14 दिनों के लिए जामताड़ा जेल भेज दिया है। घटना शुक्रवार रात की है। थाना क्षेत्र के पियालसोला गांव में घटित घटना के बारे में बताया जाता है कि गांव के अब्दुल मियां के पुत्र महावर मियां एवं जुनैब आपस में संपत्ति विवाद को लेकर लड़ गए।