पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिहिजाम में पांच घंटे बिजली ठप

मिहिजाम में पांच घंटे बिजली ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिहिजाम. शनिवारको क्षेत्र में करीब 5 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे एक बार फिर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण लोग व्याकुल हो गए। गर्मी के कारण लोगों का और भी बुरा हाल हो गया। दोपहर करीब 11 बजे बिजली गुल हुई जो शाम के करीब 4 बजे बहाल हुई। बिजली विभाग के अनुसार दामोदर वैली कॉर्पोरेशन की पन बिजली परियोजना (डीवीसी) मैथन में लाइन मरम्मत कार्य होने के चलते बिजली आॅफ थी। जिसे बहाल कर दिया गया है। दूसरी ओर लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से मरम्मत कार्य हो या इमरजेंसी में बिजली काटना हो ऐसी कोई अग्रिम सूचना लोगों को नहीं दी जाती है। जिससे लोग पहले से ही सतर्क रहे। जानकारी मांगने पर भी लोगों को सही जानकारी नहीं दी जाती है। विभाग को ऐसी स्थिति में लोगों को पूर्व सूचना देने का काम करना चाहिए। चाहे वो मीडिया के माध्यम से हो या फिर दूसरे प्रचार माध्यमों से। ताकि लोग भ्रम में रहे सतर्क रहे और हतप्रभ हो।