पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजीपी के समक्ष रखी समस्याएं

डीजीपी के समक्ष रखी समस्याएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को जामताड़ा जिला चैंबर आॅफ कामर्स के सदस्यों से रूबरू हुए। इस मौके पर डीजीपी ने आम लोगों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम समस्याएं सुनी और उनके तत्काल समाधान का निर्देश दिया। मौके पर चैंबर आफ कामर्स ने आठ बिंदुओं पर डीजीपी का ध्यान आकृष्ट किया। चैंबर के सचिव संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अपराध बढ़ रहा है। व्यवसायी को बिना परेशानी के हथियार मुहैया कराने की मांग की। साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान वाहन को जब्त करने की मांग करते हुए कहा कि मौके पर ही फाइन जमा लेने की व्यवस्था की जाए ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पर्व त्योहारों के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने की बात भी चैंबर के सदस्यों ने डीजीपी से किया। दुर्गा पूजा सहित अन्य त्योहार की प्रतिमा का विसर्जन रात्रि दस बजे तक सुनिश्चित करने, अपराध के शिकार व्यक्ति को पुलिस सुरक्षा सहयोग प्रदान करें। साथ ही अपराधी को गिरफ्तार करते हुए सजा के अंजाम तक पहुंचाने का कार्य करें। मौके पर चैंबर के अध्यक्ष मिंटू अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, वीरेंद्र वर्णवाल, शिबू परशुरामका, निक्कू सिन्हा, मिहिजाम से विनय जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।

डीजीपी आपके द्वार कार्यक्रम में डीएसपी चैंंबर ऑफ कामर्स के सदस्य।