पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद तिलका मांझी के आदर्श पर चलेंगे झामुमो कार्यकर्ता

शहीद तिलका मांझी के आदर्श पर चलेंगे झामुमो कार्यकर्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिहिजाम|अंग्रेजी विद्रोहके नायक वीर तिलका मांझी की जयंती के अवसर पर बुधवार शाम मुर्गाटोना फुटबाॅल मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 11वां तिलका मांझी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जेएमएम के सांसद प्रतिनिधि सह जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम ने तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि तिलका मांझी ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ विद्रोह कर आदंदोलन की शुुरूआत की थी। जेएमएम भी ऐसे सपूतों के आदर्श पर चलने का संकल्प लेता है। आने वाले दिनों में जेएमएम भी राज्य की सत्ता में वापसी के लिए मौका परस्त सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रथम अमन मंडल, चम्मच गोली दौड़ में प्रथम सुजाता कुमारी, सुई धागा दौड़ में प्रथम आरती हेम्ब्रम, 200 मीटर दौड़ में प्रथम तारक मंडल, हांडी फोड़ में प्रथम शिवा मिर्धा, बालिका म्यूजिकल चेयर में प्रथम पूजा गोराय सहित कई खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सिउलीबाड़ी पंचायत के मुर्गाटोना, केलाही पंचायत के महाटांड सहित कई ग्रामीण इलाके के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर भव्य लोक संगीत सास्कृतिक कार्यक्रम मेले का भी आयोजन किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष प्रो कैलाश प्रसाद साव, देवीसन हेम्ब्रम, शिव शंकर कुमार, नलीन ठाकुर, मुखिया मोखोनी हेम्ब्रम, मदन मरांडी, रीता महतो, जैनुल अली, किंकर राय, लालबाबू पांडे, बलराम हेम्ब्रम, विश्वनाथ मंडल, सपन गोराय, भोलू मंडल, केस्टो मंडल, अमर मंडल, वसीर मिंया, दीनानाथ मंडल, संजय हांसदा उपस्थित थे।